SBI बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा, लांच की ज्यादा ब्याज वाली यह शानदार स्कीम

नई दिल्ली | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों का सबसे भरोसेमंद बैंक माना जाता है. इसी वजह से अधिकतर लोग इसी बैंक में निवेश और FD करना पसंद करते हैं. जहां एक तरफ उनका निवेश सुरक्षित रहता है. वहीं, दूसरी तरफ उन्हें गारंटीड रिटर्न भी मिलता है. अगर आप भी किसी ऐसी ही स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें एक बार पैसा लगाने के बाद आपको रेगुलर फिक्स्ड इनकम मिलती रहे तो एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

SBI State Bank of India

जानिए एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम के बारे में

एसबीआई की इस स्कीम में आपको एक मुस्त पैसा जमा करवाना होता है. उसके बाद हर महीने आपको ब्याज के रूप में गारंटीड कमाई होती है. एसबीआई की एन्यूट्री डिपॉजिट स्कीम में कस्टमर को हर महीने प्रिंसिपल अमाउंट के साथ ब्याज दिया जाता है. ब्याज की कैलकुलेशन अकाउंट में जमा राशि के आधार पर हर 3 महीनों में की जाती है. एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में ट्वीट कर जानकारी भी दी गई. एन्युटी डिपॉजिट स्कीम के तहत, जमा राशि पर आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है.

इस प्रकार करें स्कीम में निवेश 

इस स्कीम में डिपॉजिट पर वही ब्याज मिलता है, जो बैंक के टाइम डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलता है. इस स्कीम में मैक्सिमम डिपॉजिट को लेकर किसी प्रकार की कोई भी लिमिट नहीं है. वहीं मिनिमम डिपॉजिट कम से कम हजार रुपए मंथली के हिसाब से है. बैंक की ओर से यूनिवर्सल पासबुक जारी की जाती है. इस स्कीम के तहत आप चाहे तो 36, 60, 84 या 120 महीनों के लिए निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इस स्कीम में एन्युटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने निर्धारित तारीख से किया जाता है. अगर किसी महीने में वह तारीख नहीं है तो उसके अगले महीने की 1 तारीख को एंयुटी मिलेंगी. एन्युटी का भुगतान टीडीएस काटकर लिंक्ड सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा.

इन बातों का रखा जाता है विशेष ध्यान

एसबीआई की तरफ से इस स्कीम में इमरजेंसी में भी आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाता है.अगर आप भी एसबीआई बैंक की स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपको नजदीकी ब्रांच में जाकर संपर्क करना होगा. एसबीआई की सभी ब्रांचो में यह स्कीम उपलब्ध है, इनके अकाउंट को बैंक की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करवाया जा सकता है. इसमें इंडिविजुअल नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है. इस अकाउंट की सिंगल या जॉइंट होल्डिंग हो सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.