Airtel और Jio के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, इन प्लांस पर मिल रहा एक्स्ट्रा डाटा का लाभ

गैजेट डेस्क | इन दिनों भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में आपको रिलायंस Jio और Airtel के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही कंपनियों की तरफ से अपने यूजर्स को 5G डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. अगर आपके पास भी दोनों में से किसी भी कंपनी का सिम कार्ड है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे डेली लिमिट के साथ हाई स्पीड डाटा का एक्सेस ले सकते हैं.

Airtel Jio

Jio और एयरटेल के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

चाहे एयरटेल हो या जियो दोनों ही कंपनियों की तरफ से भारत में कुछ महीने पहले अपनी 5G सेवाओं को रोल आउट कर दिया गया था. ऐसे में इन दोनों ही कंपनियों के सब्सक्राइबर अन्य कंपनियों के सब्सक्राइबर के मुकाबले में ज्यादा बेनिफिट उठा रहे है. अगर आप भी 5G डाटा का लाभ लेना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपके पास 5G फोन होना चाहिए. एक शर्त यह भी है कि 5G सेवाओं का फ्री में लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 239 रुपए का रिचार्ज करवाना पड़ता है. अगर आप इससे ज्यादा कीमत के किसी भी प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो आप अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं.

239 रुपए वाले प्लान

जियो के 239 रुपए वाले प्लान की बात की जाए, तो कंपनी की तरफ से इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलता है. यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ भी मिल रहा है, आपको जियो टीवी/  जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसी ऐप का एक्सेस भी मिल रहा है.

वहीं, एयरटेल के 239 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो कंपनी की तरफ से इस प्लान में 24 दिनों के वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है. साथ ही, आपको हर दिन 1GB डाटा मिलेगा, अन्य बेनिफिट के बारे में बातचीत की जाए तो 5G डाटा, फ्री हेलो ट्यूंस और विंक म्यूजिक वगैरा का एक्सेस भी मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.