Airtel ने IPL लवर्स को दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च किए 2 स्पेशल डाटा पैक

गैजेट डेस्क | टाटा आईपीएल 2024 का खुमार क्रिकेट लवर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी बीच एयरटेल (Airtel) की तरफ से अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है. बता दे कि कंपनी की तरफ से स्पेशल आईपीएल बोनाजा ऑफर लांच किए गए हैं. इन प्लांस की कीमत भी महज 39 रुपए से ही शुरू होती है. टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को देश की सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक माना जाता है.

AIRTEL

एयरटेल ने क्रिकेट लवर्स के लिए लांच किए नए डाटा पैक

एयरटेल की तरफ से सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए मौजूदा समय में कई अनलिमिटेड डाटा वाले प्लान पेश किए जा रहे हैं. अब कंपनी की तरफ से अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में भी कुछ बदलाव किए गए है. कंपनी की तरफ से 39 और 49 रुपए में नए डाटा पैक ऑफर किए जा रहे है, जबकि 99 रुपए वाले प्लान की कीमत 20 रुपये से कम कर दी गई है.

एयरटेल की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया कि दोनों डाटा प्लान को खास तौर पर आईपीएल 2024 को ध्यान में रखकर ही लॉन्च किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट फैंस को बिना किसी बाधा या रुकावट के बढ़िया कनेक्टिविटी मिल सके, यह सुनिश्चित करना है. अगर कंपनी के 39 रुपए वाले प्लान की बात करें, तो इसमें एक दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा भी ऑफर किया जा रहा है.

49 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी कंपनी की तरफ से एक दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते है. खास बात है कि आपको इस पेक के साथ Wynk प्रीमियम का 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी एकदम फ्री मिलता है. एयरटेल के 79 रुपये वाले प्लान की बात की जाए, तो यह एक नया डाटा प्लान है. इसमें आपको दो दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.