Airtel ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा, लॉन्च किया 26 रूपये वाला डाटा पैक

गैजेट डेस्क | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी Airtel के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए एक नया डाटा पैक लॉन्च किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको एयरटेल के इसी नए डाटा पैक के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जुलाई महीने में कंपनी की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की गई थी. इसके अलावा, एयरटेल के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप अपनी पसंद से किसी भी रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

AIRTEL

एयरटेल ने लांच किया नया डाटा पैक

एयरटेल की तरफ से एक दिन की वैलिडिटी वाले कई डाटा पैक्स ऑफर किया जा रहे हैं. पहले यूजर्स को 19 रुपए में 1GB डाटा मिलता था, परंतु कुछ समय पहले कंपनी की तरफ से इसकी कीमत बढ़ाकर 22 रुपए कर दी गई थी. अब कंपनी ने एक और नया 26 रूपये वाला पैक लॉन्च किया है, इसमें आपको 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलने वाला है. इसके अलावा, यूजर्स को 33 रूपये में 2GB और 49 रुपए में अनलिमिटेड डाटा भी एक दिन के लिए ऑफर किया जा रहा है.

Airtel यूजर्स के लिए जरूरी खबर

कंपनी के पास 77 रूपये वाला डाटा पैक भी मौजूद है. इस प्लान में यूजर्स को 5gb डाटा ऑफर किया जा रहा है. पहले 4GB डाटा ही मिलता था, अब इस पैक की वैलिडिटी भी एक्टिव प्लान के जितनी ही है. इसके अलावा, थैंक्स अप में जाकर यूजर्स 1GB डाटा क्लेम कर सकते हैं. एयरटेल के पास 121 रुपए वाला प्लान भी मौजूद है, जिसमें 5gb अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलता था परंतु अब 8GB अतिरिक्त डेटा का लाभ मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.