Airtel ने लॉन्च किए कुछ शानदार रिचार्ज प्लान, हर दिन 2GB डाटा के साथ मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी Airtel के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल के एक नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान में कंपनी की तरफ से Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में उपलब्ध करवाया जा रहा है. वैसे तो कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इसके अलावा, कंपनी कुछ ब्रॉडबैंड प्लान में OTT बेनिफिट भी दे रही है.

AIRTEL

एयरटेल ऑफर कर रहा रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान की बात की जाए, तो इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 3GB डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है. इस प्लान में आपको Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए एकदम फ्री मिलता है. इसके अलावा, एयरटेल एक्सट्रीम की भी फ्री सुविधा मिलती है. यह प्लान कुल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

एयरटेल के 899 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. हर दिन आपको 2GB डाटा मिलने वाला है, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा आपको कई प्रकार के बेनिफिट भी मिलते हैं. इसमें 3 महीने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसके अलावा, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए आपको एयरटेल एक्सट्रीम का भी एक्सेस मिल रहा है.

इस प्लान में मिल रही 1 साल की वैलिडिटी

एयरटेल की तरफ से 3,359 रुपये वाला एनुअल प्लान भी ऑफर किया जाता है. एक बार यदि आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको साल भर रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. हर दिन ग्राहकों को 2.5 जीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ कई अन्य बेनिफिट भी मिल रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.