अमेजन दे रहा Voltas, Carrier और गोदरेज के AC पर शानदार डील, यहां देखें डिटेल

गैजेट डेस्क | अगर आप भी इस तपती गर्मी से परेशान हो चुके हैं और अपने घर में नया AC लाने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. मौजूदा समय में भारत की सबसे लोकप्रिय ई- कॉमर्स प्लेटफार्म में से एक अमेजन पर AC खरीदने पर कई शानदार डील ऑफर की जा रही है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

fotojet 29

दरअसल, अमेजन पर आपको 2 Ton तक के AC पर बढ़िया डिस्काउंट और नो कॉस्ट EMI के ऑप्शन पर मिल रहे है. साथ ही, आप पुराने एयर कंडीशनर को सही कीमत पर एक्सचेंज भी कर सकते हैं, अगर आप नया 2 Ton का AC खरीदना चाहते हैं, तो आप इन सब ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं .

अमेजन ऑफर कर रहा शानदार डील

  • Voltas 2 Ton 3 स्टार एयर कंडीशनर में आपको 4 इन 1एडजेस्टेबल मोड़ के साथ एंटी डस्ट फिल्टर भी मिलते हैं. इसमें आपको एलइडी डिस्पले, सेल्फ डायग्नोसिस टर्बो एंड एडजस्टेबल कूलिंग, एंटी- फ्रिज थर्मोस्टेट जैसे कई फीचर मिलते हैं. मौजूदा समय में इस AC की कीमत 46,899 रुपये है. अगर आपके पास इतने सारे पैसे एक साथ नहीं है, तो आप 2133 रूपये की मासिक EMI पर भी इस घर ला सकते हैं.
  • Carrier 2 Ton 3 स्टार एयर कंडीशनर मौजूदा समय में अमेजन पर 49,990 रुपए में मिल रहा है. अगर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 4 इन वन फ्लैक्सिक्यूल टेक्नोलॉजी, PM2.5 फिल्टर, ऑटो क्लीनर जैसे कई फीचर देखने को मिलते हैं. यह AC 3 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है, आप इसे 2,375 रुपए की मासिक EMI पर भी परचेस कर सकते हैं.
  • Godrej 2 Ton 3 स्टार AC में मिलने वाले फीचर्स की बात की जाए, तो आपको 5 इन वन कन्वर्टिबल कूलिंग सिस्टम मिलता है. साथ ही एंट्री डस्ट एक्टिव कार्बन और एंटीवायरस फिल्टर मिलते हैं, यह AC 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यह बिजली बचाने में भी सक्षम है, इस AC की कीमत 40,990 रुपए है, अगर आप चाहे तो इसे 1987 रुपए की मासिक EMI पर भी परचेस कर सकते है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.