गैजेट डेस्क | अगर आप भी 5G स्मार्टफोन (5G Smartphone) खरीदना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि इन दिनों भारतीय बाजारों में 5G स्मार्टफोन की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है, सभी कंपनियों की तरफ से अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं. कल से नए साल की शुरुआत हो जाएगी. इस दौरान कई टेलीफोन कंपनियों की तरफ से भी शानदार ऑफर लॉन्च किए गए हैं.
आज हम आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिल रही कुछ शानदार डील के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन डील्स का लाभ उठाकर आप काफी कम कीमत पर 5G फोन को अपने घर ला सकते हैं.
इन स्मार्टफोन पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट
POCO के स्मार्टफोन हमेशा ही यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. इन दिनों पोको M6 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. आप 4GB और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
वैसे, इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये है. अब आपको 1,000 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट ऑफर की जा रही है, इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्पले मिलने वाली है. साथ ही, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 Mah की दमदार बैटरी भी मिल रही है.
मात्र 8 हजार रुपये में मिल रहा Itel का यह शानदार फोन
Itel P55 5G स्मार्टफोन पर आपको हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 9,930 रुपये है, परंतु डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 8,930 रुपए में खरीद सकते हैं. इस फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात की जाए, तो आपको 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्पले ऑफर की जाती है. वहीं, 50 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है. 5000 Mah की दमदार बैटरी भी मिल रही है.
