टेक डेस्क । नए साल की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले ही जियो ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है. बता दे कि जियों ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. जियो द्वारा पेश किए गए नए प्लान को जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 का ऑफर कहा जा रहा है. इस प्लान की कीमत 2545 रुपए है. इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैधता मिलती है.
जानिए जियों के न्यू ईयर प्लान के बारे में
साथ ही ग्राहकों को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा दिया जाता है. यदि ग्राहक जियो के इस प्लान का रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें साल में कुल 547.5 जीबी डाटा मिलेगा. एक बार में ग्राहकों को डेढ़ जीबी डाटा दिया जाएगा. इसके अलावा जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेली 100 एसएमएस, जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.
फिलहाल यह ऑफर रिलायंस जियों के माय जियों ऐप में ही शो हो रहा है. यह प्लांन पुराने डिटेल के साथ जियों की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसमें 504 जीबी डाटा और 336 दिनों की वैधता शामिल है. वही जियो का कहना है कि अब इस प्लान में 29 दिन की अतिरिक्त वैधता शामिल की गई है. जिसे लिस्टेड प्लान के टॉप पर एक छोटे मैसेज द्वारा बताया गया है.
बता दे कि कंपनी ऐसा ऑफर पहली बार नहीं लेकर आई है, समय-समय पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑफर लॉन्च किए जाते हैं. JioPhone ग्राहकों के लिए ‘2020 हैप्पी न्यू ईयर’ ऑफर शुरू किया था. इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. उस समय यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था. इसमें कुल मिलाकर, एक साल में ग्राहकों को 547.5GB डेटा की पेशकश की गई , जो कि कंपनी द्वारा अपने हैप्पी न्यू ईयर 2022 ऑफर के हिस्से के रूप में पेश किया गया है.
