Hero Splendor की बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में करवाए कन्वर्ट, जानिए प्रोसेस

नई दिल्ली । कोरोनावायरस संक्रमण काल में लोगों की जान के साथ-साथ ऑटोमोबाइल जगत को भी भारी नुकसान हुआ है. जिसे पूरा करने के लिए कर्मचारी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. वही ओमिक्रोन ने भी दस्तक दे दी है जिस वजह से स्थिति भयंकर बनी हुई है. इन दिनों बाजारों में भी नए- नए वाहन लॉन्च किए जा रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें वर्तमान में आसमान छू रही है, जिस वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बाजार में बढ़ रही है.

hero bike

पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में करवाएं कन्वर्ट 

जिन ग्राहकों के पास मौजूदा पेट्रोल और डीजल वाहन है, वह अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में कन्वर्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल EV किट लगवाने की आवश्यकता है. जिसकी सहायता से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन इलेक्ट्रिक वाहन में कन्वर्ट हो जाएंगे. हाल ही में कार और मोटरसाइकिल के लिए ईवी कन्वर्जन किट पेश की गई है. थाने बेस्ड एक EV स्टार्टअप गोगोए 1 ने मोटरसाइकिल के लिए ईवी कन्वर्जन किट तैयार किया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

₹35000 और जीएसटी खर्च पर आप अपनी मोटर साइकिल को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट कर सकते हैं. RTO अप्रूव्ड यह किट 3 साल की वारंटी के साथ आती है. बता दे कि पूरे बैटरी बैकअप पर ₹95000 खर्च कर आप अपने इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर पर 151 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज पा सकते हैं. क्योंकि इसे आरटीओ से मंजूरी मिल चुकी है जिस वजह से अब बाइक का इंश्योरेंस भी हो जाएगा, इसमें आपको दोपहिया वाहन के लिए ग्रीन नंबर प्लेट मिलेगा. रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा. ईवी कन्वर्जन किट में 2.8 किलो वाट आर बैटरी पैक लगेगा, जो 2 किलो वाट ब्रशलैस इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.