IPL लवर्स को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, कल लॉन्च होंगे यह 2 नए Jio रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | जैसा की आपको पता है कि आईपीएल का 17वां सीजन चल रहा है. आईपीएल के मैचों का सीधा प्रसारण पिछली बार की तरह अबकी बार भी जियो सिनेमा पर किया जा रहा है. इसी बीच जियो की तरफ से एक नए ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान को भी लॉन्च किया जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो बिना विज्ञापन के आईपीएल मैच देखना चाहते हैं. इसको लेकर जियो की तरफ से एक टीचर भी जारी किया गया है.

Jio

क्रिकेट लवर्स लिए जियो का नया प्लान

जियो सिनेमा के नए प्लांस को 25 अप्रैल 2024 को यूजर्स के लिए लांच किया जाएगा. मौजूदा समय में कंपनी की तरफ से 2 प्लांस को रोल आउट किया जा रहा है. इसमें जियो सिनेमा का बेसिक प्लान है जिसकी कीमत 99 रुपए है. जबकि एक एनुअल प्लान है जिसकी कीमत 999 रुपए है. इन प्लांस में यूजर को हॉलीवुड कंटेंट के साथ चुनिंदा मूवी, शो का एक्सेस भी मिलता है. साथ ही, एक बार में आप 4 डिवाइस में यूज कर सकते हैं.

इस प्रकार डाउनलोड करें जियो सिनेमा

जियो सिनेमा की तरफ से नए प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं लाई गई है. वही, कंपनी के तरफ से दावा किया जा रहा है कि 99 रुपये वाले से प्रीमियम प्लान लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही, 84 दिनों वाले प्लान को भी जल्दी लॉन्च किया जा सकता है. इस प्लान में जियो सिनेमा पर आईपीएल मैच को फ्री में दिखाया जा रहा है.

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर पर जाना है.
  • इसके बाद, आपको जियो सिनेमा को सर्च करके डाउनलोड कर लेना है.
  • फिर आपसे मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा.
  • इसके बाद, आपके पास एक ओटीपी आएगा, जिससे आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा.
  • इस प्रकार आप काफी आसानी से जियो सिनेमा का यूज कर पाएंगे.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.