नई दिल्ली | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के नई सर्विस जियो एयर फाइबर में मिलने वाले कमाल के बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देने वाले है. कंपनी की तरफ से एयर फाइबर मैक्स प्लान भी ऑफर किए जा रहे हैं, इनमें यूजर्स को एक Gbps तक की स्पीड ऑफर की जा रही है. इस प्लान में आपको 1000 जीबी तक डाटा मिलने वाला है. साथ ही, 800 से ज्यादा टीवी चैनल का भी फ्री एक्सेस मिलेगा.

1499 रुपये वाला प्लान
हम जियो एयर फाइबर मैक्स के 1,499 रुपये वाले प्लान के बारे में बात कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से इस प्लान में 1000 जीबी तक डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, आपको 300 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है. यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, नए यूजर्स इस प्लान को 6 और 12 महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं. इस प्लान में 2 साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही, आपको सोनी लिव, डिज्नी + हॉटस्टार, जियो सिनेमा प्रीमियम और नेटफ्लिक्स बेसिक का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है.
2499 रूपये वाला प्लान
इसी प्रकार जियो फाइबर मैक्स का 2,499 रुपये वाला प्लान भी है. यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, कंपनी की तरफ से आपको कुल हजार जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, 800 से ज्यादा टीवी चैनल का भी फ्री में एक्सेस मिल रहा है. इस प्लान में 500 Mbps तक की स्पीड मिलती है. नए यूजर्स 6 और 12 महीने के लिए भी सब्सक्राइब कर सकते हैं. अगर इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 2 साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का फ्री एक्सेस भी मिलता है.