Jio का 296 रुपये वाला शानदार रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. रिलायंस Jio की तरफ से अपने यूजर्स के लिए समय-  समय पर कई शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको रिलायंस जियो के नो- डेली लिमिट प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इस प्लान की कीमत भी 300 रूपये से कम है.

Jio

296 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

हम रिलायंस जियो के 296 रूपये वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं, यह प्लान जियो के पोर्टफोलियो में लंबे समय से मौजूद है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को कोई भी OTT बेनिफिट नहीं मिलता है. अगर आप भी ज्यादा डाटा यूज करते हैं और किसी ऐसे ही रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस छोटू से रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलने वाला है.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

रिलायंस जियो के 296 रूपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको वेलकम ऑफर भी मिलता है, जिसका लाभ आपको अनलिमिटेड 5G डाटा के तौर पर मिलता है. अगर आपके क्षेत्र में जियो का 5G कवरेज मौजूद है, तो आप इस रिचार्ज का लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

रिलायंस जियो के पास 15 रूपये से शुरू होने वाले डाटा वाउचर भी है, जिसमें आप 1GB डाटा का भी लाभ ले सकते हैं. कीमत और इसमें मिलने वाली वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो जियो के इस प्लान के लिए आपको हर दिन तकरीबन 10 रुपये के आसपास खर्च करने होंगे और आप अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.