Jio ने दी बड़ी खुशखबरी, लॉन्च किए ये 2 शानदार पोस्टपेड प्लान; पूरी डिटेल्स यहाँ

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है और बार- बार मोबाइल रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में यूजर्स के लिए कई प्रकार के पोस्टपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज की इस खबर में हम आपको कुछ पोस्टपेड प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं. इन प्लान्स में आपको ढ़ेरो बेनिफिट मिल रहे हैं. साथ ही, आप 5G सर्विसेज का भी लाभ ले पाएंगे.

Jio

पहला पोस्टपेड प्लान

जियो की तरफ से 399 रुपये की कीमत में भी पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है. इस प्लान में आपको तीन ऐड ऑन फैमिली सिम भी दी जा रही है, इस प्लान की खास बात है कि कंपनी की तरफ से इस प्लान में एक महीने के लिए 75 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है. डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1GB डाटा के लिए 10 रुपये का भुगतान करना होगा. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आपको रोजाना 100 फ्री SMS के साथ- साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

दूसरा पोस्टपेड प्लान

इसी दिशा में कंपनी की तरफ से 699 रुपये की कीमत में भी एक पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जा रहा है, यह प्लान तीन एडिशनल सिम के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को कुल मिलाकर 100 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, एडिशनल सिम की वजह से आपको हर महीने 5GB डाटा एक्स्ट्रा मिलता है. जियो का यह पोस्टपेड प्लान भी एलिजिबल यूजर को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ऑफर करता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आपको रोजाना 100 फ्री SMS के साथ- साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.