Jio का बड़ा धमाका, मात्र 234 रूपये मे मिलेंगी 56 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जियो की तरफ से अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, कंपनी की तरफ से इस प्लान की कीमत 234 रुपए निर्धारित की गई है. बता दें कि कंपनी की तरफ से यह प्लान खासकर जियो भारत फोन यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है.

Jio

कंपनी ने लांच किया ये रिचार्ज प्लान

  • 234 रुपए का यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. अगर इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात की जाए, तो यूजर को हर दिन 0.5 जीबी डाटा मिलता है. इस प्रकार इस प्लान में कुल 28gb डाटा का लाभ यूजर को मिलेगा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान 300 फ्री SMS का भी मिलने वाले है.
  • इसी प्रकार कंपनी की तरफ से जियो भारत फोन के लिए 123 रुपए का प्लान भी ऑफर किया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 0.5 जीबी डाटा के ऑफर किया जाता है. इस प्रकार इस प्लान में उसे कुल 14gb डाटा मिलता है, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 300 फ्री SMS का लाभ भी दिया जा रहा है. इसके अलावा, आपको जियो सावन और जियो सिनेमा जैसे एप्स का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.
  • कंपनी की तरफ से इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. 1,234 रुपये वाले इस प्लान में कंपनी की तरफ से हर दिन 0.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है,  इस प्रकार आपको इस पूरे प्लान में 168gb डाटा का लाभ मिलने वाला है.  सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर की जा रही है, साथ ही आपको जियो की कुछ एप्स का एक्सेस भी मिल रहा है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.