Jio ने लांच किया OTT सेवाओं वाला यह खास रिचार्ज प्लान, मात्र 328 रूपये में मिल ढ़ेरो बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | भारत में रिलायंस Jio के पास सबसे बड़ा यूजरबेस है. कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए जाते हैं, जो अन्य कंपनी के रिचार्ज प्लान को भी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं. आज की इस खबर में हम आपको जियो के सबसे सस्ते डेली डाटा प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको OTT सेवाओं का भी लाभ भी मिलता है.

Jio

रिलायंस Jio का नया रिचार्ज

जियो की तरफ से जिन रिचार्ज प्लान के साथ सस्ते में OTT का फायदा दिया जा रहा है, उसमें केवल कंपनी की तरफ से डाटा प्लान ही ऑफर किये जा रहे है. बता दें कि जरूरी नहीं है कि हर यूजर केवल अतिरिक्त डाटा के लिए ही रिचार्ज करवाकर OTT सेवाओं का फायदा ले. डेली डाटा के साथ- साथ OTT का फायदा देने वाला सबसे सस्ता प्लान 328 रुपए की कीमत वाला है. आज हम आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

मिलेगी पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी

जियो का 328 रूपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में आपको पूरे वैलिडिटी पीरियड तक हर दिन 1.5 जीबी डाटा का भी लाभ मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते है. साथ ही, यूजर्स को 3 महीने के लिए Disney + Hotstar का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. जियो के इस प्लान में यूजर्स को OTT चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है. अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.