Jio ने किया यूजर्स को खुश, लांच किए ये 3 किफायती रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. रिलायंस जियो को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी माना जाता है, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था. आज हम आपको बताएंगे कि प्राइस हाई के बाद भी जियो के पास कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान मौजूद है.

Jio

Jio ने लॉन्च किए कुछ रिचार्ज प्लान्स

जियो की तरफ से ग्राहकों को 319 रुपए वाला एक रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है, इस प्लान में आपको एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान से रिचार्ज करवा कर यूजर हर दिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा आपको इस रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

अगर आप रिलायंस जियो के 349 रूपये वाले प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिससे ग्राहकों को कुल 56 जीबी डाटा मिलता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा आपको इस रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

मात्र 555 रुपए में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

जियो की तरफ से यूजर्स को 555 रुपए की कीमत में भी एक रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया जाता है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 126 जीबी डाटा फ्री मिलता है. हर दिन आप 2.5 जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा आपको इस रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.