गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको रिलायंस जियो के एक नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कुछ समय पहले ही जियो की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया गया था. आज हम आपको एक ऐसे खास प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर दिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलने वाला है.
1.5 जीबी डाटा वाला प्लान
जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए यह रिचार्ज प्लान एकदम बेहतरीन होने वाला है. इस प्लान की कीमत भी 200 रूपये से कम है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ अन्य कई बेनिफिट भी मिलने वाले हैं. इस प्लान में आपको कुल 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, इसके लिए बस आपको 199 रुपए खर्च करने होंगे. इस प्रकार पूरे प्लान में आपको कुल 27 GB इंटरनेट मिलने वाला है.
एक ही प्लान में मिल रहे कई सारे बेनिफिट्स
जियो के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलने वाला है. साथ ही, आप जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि ऐप्स का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इस प्लान के बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान उपलब्ध है, आप अपने बजट के अनुसार किसी भी प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं.
