Jio ने यूजर्स को फिर कर दिया खुश, 749 रूपये वाले प्लान में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डाटा

गैजेट डेस्क | देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio की तरफ से हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि जियो के पास इस समय 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स है, इन सभी यूजर्स को अब रिचार्ज करवाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. आज की इस खबर में हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें यूजर्स 20 GB तक फ्री डाटा का लाभ ले सकते हैं. हम रिलायंस जियो के 72 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Jio

मात्र 749 में मिल रहे कई बेनिफिट्स

हम रिलायंस जियो के 749 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से इस प्लान में 20 जीबी फ्री डाटा के साथ आपको हर दिन 2GB डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 72 दिनों की है यानी कि एक बार यदि आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो फिर आपको दो- ढाई महीने रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा भी, आपको इस रिचार्ज प्लान में कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा का लाभ

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ आपको अन्य कई बेनिफिट भी मिल रहे हैं. हर दिन 2GB डाटा के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल 164 (144+20) जीबी डाटा मिलने वाला है. इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से यूजर्स को 20 जीबी फ्री डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. आपको जियो टीवी, जियो क्लाउड आदि का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. हाल ही में, रिलायंस जियो की तरफ से अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.