मोदी सरकार ने चीन का धंधा किया चौपट, Free Fire गेम पर भी लगा बैन

नई दिल्ली ।  ANI न्यूज एजेंसी ने एक ट्विट पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है कि भारत सरकार जल्द ही चीन के 54 ऐप्स पर ताला लगाने वाली है. सरकार का ऐसा मानना है कि हमारे देश की सुरक्षा को चीन के इन ऐप्स से खतरा है. इसलिए इन्हें बैन करने का आदेश सरकार जल्द जारी करेगी. इन ऐप्स में ऐप लॉक (AppLock ) और गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स शामिल है.

pm modi

यह ऐप्स हो सकते है बैन

फिलहाल इन ऐप्स के पूरे नामों की लिस्ट तो बाहर नहीं आई लेकिन जितने भी नाम बाहर आए है उनमें ब्यूटी कैमरा: स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा: सेल्फी कैमरा, ईक्वलाइजर एंड बेस बूस्टर, कैमकॉर्ड फॉर सेल्सफोर्स एंट, इसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेन्ट एक्सराइवर, ऐप लॉक और डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  बादलों के ऊपर बसा भारत का ये गांव, जहां की 32 घुमावदार सड़कें देख रह जाएंगे दंग; मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर

पहले भी लग चुका है चीनी ऐप्स पर ताला

बता दे कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है इससे पहले भी सरकार ने चीन के कई ऐप्स पर ताला लगाया है. जिसमें टिक – टोक जैसे ऐप्स शामिल थे.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.