BSNL लाया सबसे सस्ता और जबरदस्त रिचार्ज प्लान, 397 रूपये में मिल रही 150 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | वैसे तो सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए समय- समय पर कई प्रकार के रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. अब BSNL ने एक शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इस रिचार्ज प्लान को अन्य कंपनियों का कोई भी रिचार्ज प्लान टक्कर नहीं दे सकता. इस शानदार रिचार्ज प्लान में आपको अन्य कंपनियों के रिचार्ज प्लान से भी ज्यादा बेनिफिट मिलते हैं. आज की इस खबर में हम आपको BSNL के इस शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.

BSNL

BSNL का शानदार रिचार्ज प्लान

BSNL के रिचार्ज प्लान की कीमत 397 रूपये रखी गई है. इस प्लान में आपको पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है और साथ ही आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. यह रिचार्ज प्लान वाकई में काफी शानदार है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री की सुविधा भी आपको दी जा रही है.

397 रूपये खर्च करके आप तकरीबन 5 महीनों तक BSNL की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. बीएसएनएल के इस प्लान में सभी कंपनियों के प्लान को हिला दिया है.

जियो का 419 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल की तुलना में जियो की तरफ से जो रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है, उसकी कीमत 419 रूपये है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें ग्राहकों को रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया जाता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. इसके साथ ही, जियो टीवी, जियो क्लाउड आदि एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

एयरटेल का 359 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 359 रूपये है. इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोजाना 2GB डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में अमेजॉन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप्प का एक्सेस भी मिलता है.

यदि BSNL के रिचार्ज प्लान कि इन दोनों रिचार्ज प्लान से तुलना की जाए तो हर हाल में BSNL का रिचार्ज प्लान इन कंपनियों के रिचार्ज प्लान से बढ़िया है. इसमें ज्यादा डाटा के साथ वैलिडिटी भी ज्यादा दी जा रही है.

वहीं, इन प्लान्स की कीमत भी BSNL के आसपास ही है परंतु बेनिफिट के मामले में BSNL का यह रिचार्ज प्लान जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान से काफी आगे है. यदि आपके एरिया में भी बीएसएनएल के टावर है तो आप तुरंत BSNL नंबर पर इस शानदार ऑफर के तहत रिचार्ज करवाएं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.