रिलायंस Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, 479 रूपये में मिल रही 84 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के यूजर्स हैं और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको जियो के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. रिलायंस जियो भारत की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. जुलाई महीने में कंपनी की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि भी की गई थी. आज हम आपको 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jio

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान

हम रिलायंस जियो के 479 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. एक बार यदि आप इस प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो तकरीबन 3 महीनों तक आपको दोबारा रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी कई सारे लाभ मिल रहे हैं, हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बढ़िया है जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती.

479 रूपये में मिल रही 84 दिनों की वैलिडिटी

इसके विपरीत, अगर आप ज्यादा डाटा यूज करते हैं, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित नहीं होगा. 479 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को कुल 6 जीबी डाटा मिलता है. कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का एक्सेस भी ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में एक्स्ट्रा कोई बेनिफिट नहीं मिल रहा है, ना ही आपको जियो सिनेमा का प्रीमियम एक्सेस मिलेगा.

अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले Calling बेनिफिट वाले प्लान की तलाश में है, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा. आप इस प्लान के जरिए भारत के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से 84 दिनों तक अनलिमिटेड बातचीत कर पाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.