रिलायंस Jio ने दी खुशखबरी, कंपनी ने लांच किया सालभर की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान

नई दिल्ली | कंपनी की तरफ से समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह आपके लिए काफी खास होने वाली है. रिलायंस जियो की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए ईयरली प्रीपेड स्कीम पेश की गई है. इस प्लान में यूजर्स को काफी बेनिफिट मिलने वाला है. इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें यूजर्स को वह सब बेनिफिट मिल रहे हैं, जो शायद ही उन्हें अन्य किसी प्लान में मिल रहे हो. आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Jio

रिलायंस जियो का शानदार रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के ईयरली रिचार्ज प्लान की कीमत 3,227 रुपये है. इस रिचार्ज प्लान में आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही, अमेजॉन प्राइम वीडियो का बेनिफिट भी मिलता है. इस रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला दमदार डाटा आपकी इंटरनेट संबंधित सभी जरूरतो को पूरा कर देता है. इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डाटा ऑफर किया जाता है, इस प्रकार उन्हें सालभर में कुल 730 जीबी डाटा मिलता है.

मिल रहे ये सारे बेनिफिट्स

साथ ही जियो क्लाउड, जियो टीवी, जियो सिनेमा का भी एक्सेस मिलता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है. रिलायंस जियो के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस दिया जा रहा है, परंतु इसके साथ ही यूजर्स को अलग से सोनी लिव, Z5 या डिजनी प्लस हॉटस्टार पसंद करने का ऑप्शन भी मिल रहा है. यदि आप भी Z5 और सोनीलिव दोनों ही कंटेंट का लाभ लेना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो का यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.