Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर, ₹75 में ले पाएंगे अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

नई दिल्ली । रिलायंस जियो (Jio) ने IUC चार्ज खत्म होने के साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का ऐलान कर दिया था. अब कंपनी एक-एक करके अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है. अब तकरीबन सभी प्लांस में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा को जोड़ा जा रहा है. रिलायंस जियो ने अपने ₹75 वाले प्लान में भी यह बदलाव किया है. बता दें कि यह प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए ही आता है. 28 दिनों की वैधता वाला यह सबसे सस्ता प्लान है. जिसमें कॉलिंग और डेटा दोनों सुविधाएं दी जाती है.

Jio

जाने जियो फोन वाले ₹75 के रिचार्ज के बारे में

जियों फोन यूजर्स के लिए कंपनी खास Jio All in One Plans ऑफर करती है. जिसमें सबसे सस्ता प्लान ₹75 का है. बता दे कि पहले इसकी कीमत ₹49 थी,  जिसे कंपनी ने बाद में बढ़ाकर ₹75 किया गया  था. इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 3 जीबी डाटा और 50 s.m.s. मिलते हैं. यानी कि रोजाना आप 100mb डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जाती है.

यह भी पढ़े -  PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ATM- UPI से मिलेगी पैसा निकालने की सुविधा; जल्द शुरू होगा EPFO 3.0

जाने जियों फोन के ₹125 वाले रिचार्ज के बारे मे 

जियो फोन में कंपनी ₹75 के अलावा 125, 155 और ₹185 के ऑल इन वन प्लान भी ऑफर करती है. इन सभी प्लांस में जियों फोन यूजर को 28 दिन की वैलिडिटी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है. ₹125 वाले रिचार्ज में कुल 14 जीबी डाटा और 300 SMS, ₹155 मे कुल 28 जीबी डाटा और रोजाना 100 SMS, ₹185 वाले रिचार्ज में कुल 56 जीबी डाटा और रोज 100 SMS मिलते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.