बढ़ते हुए दामों के बीच Jio लेकर आया है जबरदस्त प्लान, बहुत खास है यें ऑफर

टेक डेस्क । Reliance Jio ने भी एक दिसंबर से अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. जियो के रिचार्ज प्लान 700 रुपए तक महंगे हो गए हैं. इसके साथ ही रिलायंस जियो ने अपने ज्यादातर प्लान्स में Disney + Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन सर्विस बंद कर दी है. जियो की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब जियो के सिर्फ एक प्लान में Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन सर्विस मुहैया करवाई जा रही है. इस प्लान की कीमत 601 रुपए है. आइए हम बताते हैं कि इस प्लान में आपको और क्या फायदे मिल सकतें हैं.

Jio Sim

499 रुपए का Disney+Hotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त

Reliance Jio के 601 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मुफ्त में मिलता है. इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपये है. कीमतों में बढ़ोतरी से पहले जियो का यह प्लान 401 रुपये का था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

Jio के प्लान में कुल 90 जीबी डेटा

रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में आपको 6 जीबी एडिशन डेटा भी दिया जाएगा. इसके साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा इस प्लान में Jio Tv, Jio Cinema, Jio Saavan इत्यादि ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.