कल से शुरू हो रही इस 5G स्मार्टफोन की बिक्री, इतनी सारी चीजें मिल रही एकदम फ्री

गैजेट डेस्क | चाइनीस टेक कंपनी वनप्लस की तरफ से इसी महीने की 4 अप्रैल को एक नया मिड रेंज 5G स्माटफोन लॉन्च किया गया था. हम OnePlus Nord CE 3 की बात कर रहे हैं. बता दें कि बायर इस स्मार्टफोन को 11 अप्रैल यानी कि कल से वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से परचेज कर सकते हैं. इसके साथ ही, आपको यह स्मार्टफोन ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से भी मिल जाएगा. यदि आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Mobile Phone 1

Oneplus के साथ मिल रही इतनी सारी चीजें फ्री

कंपनी की तरफ से पहले इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के तहत ICICI बैंक के क्रेडिट होल्डर्स को 1,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देने का भी ऐलान किया गया था. अब इसी दिशा में कंपनी की तरफ से घोषणा की गई है कि पहले दिन 11 अप्रैल को यह स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों को वनप्लस बर्ड्स C3 भी फ्री में मिलेगे.

स्मार्टफोन के साथ ही मिलने वाले इन एयर बर्ड्स की कीमत 2,299 रूपये है. वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है कि वनप्लस नॉर्ड सी 3 लाइट 5G स्मार्टफोन खरीदते समय 99 रूपये अतिरिक्त पेमेंट करके आप 1 साल के लिए वारंटी भी एक्सटेंड करा सकते हैं.

इस प्रकार बढ़ा सकते है वारंटी

यानी कि महज 99 रूपये खर्च करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन पर टोटल 2 साल की वारंटी मिल जाएगी. साथ ही, 1999 रुपए में 12 महीने का स्क्रीन प्रोटेक्टर प्लान और 2499 में एक्सीलेंटल डैमेज प्रोडक्शन प्लान भी ले सकते हैं. इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 12 महीने की है. इसके अलावा, 5499 रुपए में वनप्लस प्लान ले सकते हैं, जिसमें 24 महीने तक सभी प्रकार के डेमेंट को कवर किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.