आज से शुरू होगी फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F05 की सेल, कीमत मात्र 6499 रूपये से शुरू

गैजेट डेस्क | अगर आप भी इन दिनों बजट फोन की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको 7000 रूपये से भी कम कीमत में आने वाले सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कंपनी की तरफ से गैलेक्सी f05 को लांच कर दिया गया है और यह स्मार्टफोन आज शाम 7:00 से सेल के लिए भी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो जाएगा. इस फोन के बारे में डिटेल जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है.

Mobile Phone 1

मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

सैमसंग के स्मार्टफोन हमेशा ही अपने कैमरा क्वालिटी की वजह से यूजर्स के बीच काफी छाए रहते हैं. सैमसंग गैलेक्सी f05 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्पले मिलने वाली है. इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिलेगा, साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलिओ G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.

मिल रहा 1500 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

गैलेक्सी f05 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को परचेस करने के लिए आपको 7,999 रूपये खर्च करने होंगे, परंतु मौजूदा समय में इस फोन को डिस्काउंट पर सेल किया जा रहा है. आप इसे 6,499 रुपए में अपने घर ला सकते हैं. कंपनी की तरफ से इस फोन पर 5,000 से ज्यादा का एक्सचेंज भी ऑफर किया जा रहा है. एक्सचेंज की कीमत आपके फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है, सैमसंग का यह बेहद ही शानदार लुक वाला फोन है. यह फोन ट्विलाइट ब्लू कलर में आता है और इसमें आपको एक स्टाइलिश लेदर पैटर्न डिजाइन मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.