आज से Flipkart पर शुरू हुई सुपर कूलिंग डेज सेल, रेफ्रिजरेटर और AC पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

गैजेट डेस्क | ई- कॉमर्स मार्केटप्लेस Flipkart की तरफ से अपनी वार्षिक सेल इवेंट में सुपर कूलिंग डेज के छठे संस्करण की घोषणा की है. कंपनी की तरफ से हर साल गर्मियों में यह सेल शुरू की जाती है, जहां आप गर्मी को दूर भगाने के लिए बेहतरीन कूलिंग उपकरणों को काफी कम कीमतों में खरीद सकते हैं. सुपर कूलिंग डेज सेल 17 अप्रैल 2024 यानी आज से शुरू हो चुकी है, जो 23 अप्रैल तक चलने वाली है. इस सेल में आपको एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और पंखे जैसे विभिन्न प्रकार के कूलिंग होम उपकरणों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं.

Flipkart

आज से शुरू हुई सेल

फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको कई प्रकार के कूलिंग उपकरण पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जो जरूरत और बजट दोनों को ध्यान में रखकर ही बनाए गए हैं. इस सेल के तहत, भारत के सबसे बड़े रेफ्रिजरेटर स्टोर को सिंगल डोर, साइड- बाय- साइड डोर, बॉटम माउंट फास्टर फ्री और ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर सहित अन्य विकल्पों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा.

इसकी कीमतें भी महज 10,000 रुपये से कम में शुरू हो जाएंगी और 2 लाख रुपये तक है. आपको यह रेफ्रिजरेटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के मिलने वाले हैं. इस सेल के तहत आप LG, वर्लपूल, हायर, गोदरेज आदि प्रमुख ब्रांडों के रेफ्रिजरेटर को परचेस कर सकते हैं.

मिल रहा डिस्काउंट

एयर कंडीशनर की बात की जाए तो विभिन्न ब्रांडों के AC पर भी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जहां ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड के AC को ऑर्डर कर सकते हैं. इस दौरान कीमतें 25,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच होने वाली है. 0.8 टन से 2 टन वाले AC शामिल है. साथ ही, आपको वाई- फाई कनेक्टिविटी और LG, वोल्टास, पैनासोनिक, ब्लू स्टार जैसे फेमस ब्रांड के AC काफी कम कीमतों पर मिल रहे है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.