जियो का धमाकेदार प्लान, मात्र 1 रुपये में 30 दिन तक अनलिमिटेड डेटा

टेक डेस्क । जियो ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. बता दें कि यह प्लान देश के किसी भी नेटवर्क प्रोवाइडर द्वारा दिया जाने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है. 100 एमबी डाटा वाले जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत महज ₹1 रखी गई है और इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी. वहीं कंपनी ने हाल ही मे मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी बढ़िया साबित होगा,  जो ज्यादा फायदे की तलाश में नहीं है और बस अपने प्लान को एक्टिव रखना चाहते हैं.

Jio Sim

जानिए जियों के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में 

यह प्लान सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है. यह प्लान अभी केवल माय जिओ ऐप पर दिख रहा है. हाल ही जियो ने ₹119 के प्रीपेड प्लान में बदलाव करते हुए इसे सबसे किफायती अनलिमिटेड प्लान बताया था,  परंतु अब कंपनी इससे और भी सस्ता प्लान लेकर आई है. इस ₹1 वाले प्लान के तहत मिलने वाला 100 एमबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है. यूजर्स माय जियों ऐप में जाकर यह नया प्लान वैल्यू सेक्शन में चेक कर सकते हैं. अगर यूजर इस प्लान के तहत 10 बार रिचार्ज करवाते हैं,  तो उन्हें 1GB डाटा देने वाले 15 रूपये के प्रीपेड डाटा वाउचर के मुकाबले ₹10 में ही 1GB हाई स्पीड डाटा मिल जाएगा. इससे यूजर्स को ₹5 की बचत मिलेगी.

₹119 वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. इस प्लान में रोजाना डेढ़ जीबी डाटा ऑफर किया जाता है साथ ही 300 s.m.s. भी दिए जाते है. जल्द ही जियो यूजर्स व्हाट्सएप के जरिए भी रिचार्ज कर सकेंगे. बता दें कि बुधवार को फ्यूल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान रिलायंस जियो के निर्देशक और रणनीति प्रमुख अकाश अंबानी ने कहा कि जल्द ही व्हाट्सएप पर यूजर के लिए रिचार्ज की सुविधा लाई जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.