टेक डेस्क। यदि आप जियो के ग्राहक है और महंगे हुए रिचार्ज से परेशान हो गए हैं, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे रिचार्ज के बारे में बताएंगे जो बढ़िया डाटा और कॉलिंग बेनिफिट के साथ आते है. साथ ही इन रिचार्जओं की कीमत भी काफी किफायती है.
जानिए जियों के ₹199 वाले रिचार्ज प्लान के बारे में
हाल ही में जियो, एयरटेल और वोडाफोन- आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लांस को महंगा किया है. इसी वजह से ग्राहक अपने लिए बेहतर रिचार्ज प्लान चुनने में असमर्थ है. बता दे कि कुछ यूजर्स को अधिक डाटा, तो कुछ को केवल कॉलिंग के लिए ही रिचार्ज प्लान की आवश्यकता होती है. ऐसे में जियो अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर करता है.
आज हम आपको रोजाना डेढ़ जीबी डाटा देने वाले रिचार्ज के बारे में बताएं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत ₹199 है. इसकी वैधता 23 दिनों की है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 34. 5 जीबी डाटा मिलता है. इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस का भी लाभ मिल रहा है. इस प्लान में जियो यूजर्स जियो ऐप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं.
