Vi ने लॉन्च किया नया REDX पोस्टपेड प्लान, कीमत मात्र 1201 रूपये

गैजेट डेस्क | अगर आप भी वोडाफोन- आइडिया यानि VI के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हाल ही में, कंपनी की तरफ से अपना नया REDX पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया गया है. इस प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यूजर्स को मोबाइल टीवी और कई स्ट्रीमिंग सर्विस का लाभ मिलने वाला है. यूजर्स को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, Disney + Hotstar, सोनीलिव आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है. वीडियो के अलावा, आपको इस प्लान में फूड ट्रैवल और कई सर्विसेज का लाभ भी मिलने वाला है.

Vi

शानदार रिचार्ज प्लान

VI वेबसाइट पर भी इस प्लान के बारे में जानकारी दी गई है. नए प्लान की कीमत 1201 रुपए प्रति महीना होने वाली है. यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ 3 हजार SMS भी मिलेंगे. इस पोस्टपेड प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक, अमेजन प्राइम, Disney + Hotstar, सोनीलिव प्रीमियम के अलावा भी आपको अन्य कई लाभ मिल रहे हैं. आप 6 महीने के लिए निशुल्क स्विग्गी 1 सदस्यता का भी लाभ ले सकते हैं.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

आप VI के इस नए प्लान को Website और ऑफलाइन स्टोर से एक्टिव कर सकते हैं. साथ ही, आपको इस प्लान में 2,999 रूपये वाले प्लान की तरफ ही सालाना 7 दिनों तक के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक का भी लाभ मिलता है, जिसमें साल में 4 बार डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लॉन्च तक एक्सेस और इजी माय ट्रिप के जरिए फ्लाइट EasemyTrip पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.