VI ने किया बड़ा धमाका; लॉन्च किए 180 और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले शानदार रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से समय- समय अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इसी दिशा में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन- आइडिया (VI) की तरफ से भी यूजर्स के लिए कई प्रकार के रिचार्ज प्लान ऑफर किए गए हैं. आज की इस खबर में हम आपको कंपनी के 1,449 रूपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले है.

Vi

VI ने लांच किया लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान

वोडाफोन- आइडिया (VI) के इस रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको 50 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. इस डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए आपको VI ऐप से इस प्लान को सब्सक्राइब करना होगा. कंपनी की तरफ से इस प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. साथ ही, यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डाटा भी मिलेगा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलने वाला है.

वोडाफोन -आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुछ एडिशनल बेनिफिट भी मिलने वाले हैं, जिनमें बिंज ऑल नाइट भी शामिल है, जो रात 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज  के अनलिमिटेड डाटा ऑफर करता है. कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान में हर महीने 2GB बैकअप डाटा भी ऑफर किया जा रहा है.

VI का 1 साल की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान

इसी प्रकार, कंपनी की तरफ से 3,099 रुपए का प्लान भी लॉन्च किया गया है. इस प्लान में आपको 75 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. बता दे कि इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की है. इसमें ग्राहकों को हर दिन 2GB डाटा ऑफर किया जाता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है.

यह प्लान भी विनस ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है, इसमें आपको डाटा डिलाइट्स और Vi Movies & TV ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. साथ ही, आपको 1 साल के लिए Disney + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.