Jio के 1499 रूपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर दे रहा Vi का नया रिचार्ज प्लान, फटाफट चेक करें डिटेल

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको कंपनी के 1,499 रूपये वाले प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. वोडाफोन- आइडिया (VI) का 1,399 रूपये वाला प्लान रिलायंस जियो के प्लान को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है.

Jio VI

Jio का 1499 रूपये का प्लान

अगर कंपनी की तरफ से पेश किए जा रहे 1,499 रूपये वाले रिचार्ज प्लान की बात की जाए, तो इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. वहीं, अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिल रहा है.

जियो का यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है. साथ ही, आपको रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. अगर इस प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा के साथ- साथ नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है.

VI का 1399 रुपये का प्लान

वोडाफोन- आइडिया की तरफ से 1,399 रूपये की कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है. इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिल रहा है.

वहीं, इस प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट के बारे में बातचीत की जाए, तो नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है. रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कंपनी अनलिमिटेड डाटा का भी लाभ दे रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.