गुरुग्राम | बुधवार को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 3,034 करोड़ रुपए के बजट को मुख्यमंत्री ने अपनी मंजूरी प्रदान की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के चौमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके.
400 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और शहर में प्रदुषण को रोकने के उद्देश्य से रोडवेज बेड़े में 400 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएगी. इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से गुरुग्राम में प्रदूषण की समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा और पर्यावरण संरक्षण करने में भी मदद मिलेगी. इस दौरान उन्होंने कई सड़क मार्गों का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया.
उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पानी की दिक्कत ना हो। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में 400 नई इलेक्ट्रिक बसें भी संचालित की जाएगी।
— DPR Haryana (@DiprHaryana) April 23, 2025
अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दें, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो. लो लाइन एरिया में ड्रेन बनाने के लिए अधिकारियों को कहा है कि वह एक विस्तृत योजना तैयार कर इस पर कार्य करें, ताकि जलभराव को रोका जा सके. ड्रेन बनाने में कुछ जगह कोर्ट केस के कारण काम रुका हुआ है. उनके समाधान के लिए भी कार्य करने के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.
