लोहे के पिलरों पर 9 मंजिला खूबसूरत बिल्डिंग, 300 करोड़ से बदलेगी इस रेलवे स्टेशन की तस्वीर

गुरुग्राम | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) देशभर के कई स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर रही है. इस योजना के तहत, रेलवे स्टेशनों के पुराने ढांचे को तोड़कर नए डिजाइन की बिल्डिंग खड़ी की जा रही है. ऐसा ही कार्य गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहा है. फिलहाल, 3 मंजिला इमारत का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है. अब चौथी मंजिल पर काम शुरू हो चुका है. प्रत्येक मंजिल पर 3 लेयर में निर्माण कार्य हो रहा है.

Gurugram Railway Station

लोहे के पिलरों पर टिकी बिल्डिंग

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की नवनिर्माण 9 मंजिला बिल्डिंग लोहे के मजबूत पिलरों पर टिकी होगी. अभी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कक्ष को छोड़कर बाकी जगहों पर काम चल रहा है. इस कक्ष में ट्रेन संचालन से संबंधित सारी यांत्रिक वस्तुएं रखी हुई है. दूसरी जगह व्यवस्था होने पर यहां से मशीनों को शिफ्ट करने के बाद इस कक्ष को तोड़कर नए सिरे से निर्माण किया जाएगा.

300 करोड़ रुपए होंगे खर्च

पिछले साल फरवरी महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया था. इस प्रोजेक्ट पर 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसे पूरा करने में लगभग 3 साल का समय लगेगा. इस स्टेशन की तैयार हो रही नई बिल्डिंग में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी. इसके साथ ही यात्रियों को लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल स्क्रीन, एसी वेटिंग रूम, हाईटेक शौचालय, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में शुरू हुए 10 नए नागरिक सुविधा केंद्र, अब घर के पास मिलेंगी सरकारी सेवाएं

यह रहेगी खासियतें

  • 9 मंजिला नई बिल्डिंग में पहली मंजिल पर अत्याधुनिक हॉल में यात्रियों को विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
  • छठी मंजिल को कमर्शियल रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. यहां कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
  • तीसरी मंजिल को रेलवे अपने कामकाज के लिए इस्तेमाल करेगा. वहीं, एयर कानकोर्स की चौड़ाई 50 मीटर होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.