गुरुग्रामवासियों को बड़ी राहत, अगस्त से इस हाईवे पर नहीं करना पड़ेगा ट्रैफिक का सामना

गुरुग्राम | दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जो लोग रोज़ाना सफर करते हैं, उनके लिए राहत की खबर सामने आई है. बता दें कि अगस्त से यशोभूमि से महिपालपुर तक बनने वाली 6 लेन की सड़क पूरी तरह से चालू हो जाएगी. इससे लोगों का समय बचेगा और वह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे. दरअसल, यह सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के ऊपर बना जा रही है, जोकि सीधे दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी.

इसका काम भी अब अंतिम चरण में ही है. मिली जानकारी के अनुसार, हर दिन इस मार्ग से करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरेंगे. इसके लिए एनएचएआई द्वारा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो.

ट्रैफिक जाम होगा कम

द्वारका एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक का सीधा रास्ता चालू हो चुका है. यहा बने टनल के जरिए हर दिन एक लाख से ज्यादा गाड़ियां निकलती हैं. इस कदम से सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक कम हो गया है, लेकिन अब नई सड़क के शुरू होते ही जाम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. बता दें कि अब तक सिरहौल बॉर्डर से लेकर महिपालपुर तक सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को लंबे जाम में फंसे रहना पड़ता है. साथ ही, उनका टाइम भी अधिक लगता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

मार्ग की खासियत

इसके खासियत की बात करें तो नई 6 लेन की सड़क के साथ दोनों तरफ 2- 2 लेन की सर्विस लेन भी बनाई गई है. अभी निर्माणाधीन स्थिति में भी कुछ वाहन इससे गुजरते हैं. अगस्त से जब पूरी तरह चालू हो जाएगा, तब कम- से- कम 50 हजार वाहन इस रूट से नियमित रूप से निकलेंगे. वहीं, खेड़कीदौला से लेकर राजीव चौक तक एक्सप्रेसवे पर पहले से ट्रैफिक कम हो चुका है क्योंकि कई लोग अब द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने लगे हैं.

सलाहकार ने कही यह बात

पूर्व एनएचएआई तकनीकी सलाहकार जेएस सुहाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिरहौल बॉर्डर से धौलाकुआं तक एलिवेटेड रोड बनाना अब बेहद जरूरी हो गया है, वरना दिल्ली- गुरुग्राम रूट का सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव बना रहेगा. जितनी देर होगी, परेशानी उतनी ही बढ़ेगी।

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts