मानेसर नगर निगम में आज डिप्टी मेयर चुनाव, भाजपा के लिए बड़ी परीक्षा

गुरुग्राम | आज 5 अगस्त को मानेसर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए दोपहर 12:45 बजे वैलेट पेपर से मतदान शुरू होगा. इसके बाद, नतीजे घोषित किए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद प्रवीण यादव और वार्ड 2 की रीमा दीपक चौहान को अपने उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने पर सहमति जताई है.

Election Vote Chunav

बीजेपी के पास 12 पार्षदों का समर्थन

नगर निगम में कुल 20 पार्षद हैं, जिनमें 7 भाजपा और 13 निर्दलीय हैं. इनमें से 7 निर्दलीय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए, जिससे पार्टी के पास कुल 14 पार्षदों का समर्थन हो गया. हालांकि, इनमें से 2 निर्दलीय पार्षद हाल में हुई नेपाल यात्रा में शामिल नहीं हुए. ऐसे में भाजपा के पास 12 पार्षदों का पक्का समर्थन माना जा रहा है. सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 11-11 वोटों की आवश्यकता है.

बीजेपी को फिर से पद की उम्मीद

मार्च में हुए चुनाव में निर्दलीय डॉक्टर इंद्रजीत कौर मेयर चुनी गई थीं, जो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की करीबी मानी जाती हैं. इस चुनाव में भाजपा को मेयर की सीट गंवानी पड़ी थी. अब पार्टी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर जीत की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा कुछ अन्य निर्दलीय पार्षदों को भी अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है, जिससे क्रॉस वोटिंग का अंदेशा बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

दो दिग्गज आमने- सामने

इस चुनाव को लेकर राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह के बीच खींचतान ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है. दोनों अहीरवाल क्षेत्र के बड़े चेहरे हैं. राव इंद्रजीत सिंह छठी बार गुरुग्राम से सांसद और तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री बने हैं, जबकि राव नरबीर सिंह बादशाहपुर से विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts