गुरुग्राम में दिल्ली की तर्ज पर बनेगा डबल- डेकर, नीचे गाडियां और ऊपर दौड़ेगी मेट्रो; इन इलाकों से खत्म होगा ट्रैफिक जाम

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने पुराने दिल्ली रोड पर राजीव चौक से रेलवे रोड, सेक्टर 3- 5 रोड, शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक, कापसहेड़ा बॉर्डर और द्वारका एक्सप्रेसवे तक एक नए फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है. इस रूट में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का एक हिस्सा भी शामिल हैं.

Double Decker Flyover

गत दिनों GMDAऔर GMRL की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें GMDA ने मेजर सुशील आइमा मार्ग से मेट्रो हटाने, पुराने दिल्ली रोड पर मेट्रो की ऊंचाई बढ़ाने और फ्लाईओवर पर डबल- डेकर मॉडल में चलाने का सुझाव दिया था जिसके बाद GMRL ने डिजाइन में बदलाव का भरोसा दिया है.

यह रहेगा नया रूट

GMRL ने शुरू में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को सुशील आइमा मार्ग से पुरानी दिल्ली रोड होते हुए, राव गजराज सिंह मार्ग होते हुए, दिल्ली- जयपुर हाईवे पर शंकर चौक तक चलाने की योजना बनाई थी. परंतु नमो भारत ट्रेन (RRTS) के रूट में बदलाव की वजह से मेट्रो रूट में भी बदलाव करना पड़ा. अब मेट्रो सुशील आइमा मार्ग से पुराने दिल्ली रोड तक लगभग 1.25 किलोमीटर चलेगी जो ज्वाला मिल टी- पॉइंट से डूंडाहेड़ा में हनुमान मंदिर तक एक फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगी. यहां से मेट्रो शंकर चौक की ओर मुड़ेगी, जिससे डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा, सेक्टर 21- 22 और उद्योग विहार इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

GMDA ने पुराने दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगले महीने कंसल्टेंट की नियुक्ति के बाद डिजाइन तैयार करने के लिए दो महीने का समय रहेगा. बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में काम शुरू हो चुका है और दूसरे चरण के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार हो चुके हैं और इस महीने के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है.

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

पुराने दिल्ली रोड पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. अतुल कटारिया चौक से उद्योग विहार तक का सफर खासकर पीक आवर्स के दौरान पूरा करने में लगभग 40 मिनट का समय लग जाता है. इन इलाकों में हजारों लोग कार्यरत हैं. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण और मेट्रो संचालन से लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. यह प्रोजेक्ट ओल्ड गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को और ज्यादा बेहतर करेगा जिससे लोगों का सफर कम समय में तय हो सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.