खुशखबरी: सोहना IMT सहित 60 गांवों से खत्म होगा बिजली का संकट, जल्द शुरू होगा 220 kV सब- स्टेशन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले (Gurugram District) के सोहना क्षेत्र के कई गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां रोजका मेव में 220 kV बिजली सब- स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है. इसी साल अक्टूबर महीने तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे रोजका मेव इंडस्ट्रियल एरिया सहित सोहना शहर और आसपास के 50 से ज्यादा गांवों से बिजली किल्लत दूर हो जाएगी. लोगों को बिजली की अघोषित कटौती और ओवरलोडिंग जैसी समस्या से निजात मिलेगी.

Bijli Electricity Bulb

बड़े स्तर पर पहुंचेगी राहत

गत 40 सालों से रोजका मेव व आसपास के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. यहां इंडस्ट्रियल एरिया में 66 kV का पावर हाउस स्थापित हैं लेकिन पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए यह पावर हाउस कम पड़ जाता है. वर्तमान में इन इलाकों में 40 किलोमीटर दूर पंचगांव से बिजली आपूर्ति की जा रही है लेकिन यहां भी दूरी ज्यादा होने के चलते ओवरलोडिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

साल 1984 में सोहना के नजदीक रोजका मेव में IMT स्थापित की गई थी. तब से लेकर अब तक तमाम सरकारों ने उद्योगपतियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का दावा किया है, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी. इसके चलते इस इंडस्ट्रियल एरिया से 50 से ज्यादा ईकाइयां पलायन कर चुकी हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

जल्द शुरू होगा सब- स्टेशन

बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी मुकेश गौड़ ने बताया कि रोजका मेव इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नही हो पा रही है. यहां बिजली आपूर्ति 40 किलोमीटर दूर पचगांव के पावर हाउस से की जा रही है. बिजली लाइन में फाल्ट होने पर वहां तक पहुंचने में 2 घंटे लग जाते हैं. यह पावर हाउस KMP एक्सप्रेसवे के नजदीक हैं, जहां गलत दिशा से होकर जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि मांग ज्यादा है और आपूर्ति कम हैं, तो मजबूरी में पावर कट लगाने पड़ते हैं. अब अगले 5 महीने के भीतर 220 kV सब- स्टेशन तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इलाके की जनता को बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.