गुरुग्राम के इन गांवों के किसानों पर होगी नोटों की बारिश, सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन खरीदेगी सरकार

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर की तरफ जाने वाले लोगों को अक्सर सड़क पर ट्रैफिक और जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने और सफर आसान बनाने के लिए लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बता दें कि गुरुग्राम से फरुखनगर तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन बनाने की योजना है।

Kisan Gurugram

इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने चार गांवों के भूमि मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। भू-मालिकों को 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे अपने दावों और मुआवजे से जुड़े दस्तावेजों के साथ भूमि अर्जन अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

164 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर

परियोजना के लिए भूमि मालिकों को मुआवजा देने के लिए करीब 164 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी। निर्धारित एक साल में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर दिसंबर 2025 में एक साल का अतिरिक्त समय लिया गया था। यह विस्तारित समय सीमा 5 दिसंबर को पूरी हो रही है। इसी को देखते हुए विभाग ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 21 के तहत नोटिस जारी किए हैं।

इन 4 गांवों की जमीन होगी अधिगृहीत

इस परियोजना के लिए कुल 47.93 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसमें बुढेड़ा गांव की 154 कनाल 4 मरला, सुल्तानपुर की 139 कनाल 6 मरला, चंदू की 66 कनाल 17 मरला और मुबारकपुर की 23 कनाल 3 मरला जमीन शामिल है। भूमि मालिकों को सुनवाई के दौरान जमीन में अपने हितों, मुआवजे की मांग और दावों से संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे। वे स्वयं या अपने अधिकृत एजेंट के माध्यम से भूमि अर्जन अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

चंदू गांव के सरपंच विकास यादव के अनुसार, परियोजना में चंदू बाईपास बनने से गांव के लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क चौड़ी होने से आसपास के क्षेत्रों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.