हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, मशरूम कंपोस्ट और प्रोडक्शन यूनिट लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की प्रोत्साहन नीति की बदौलत सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब किसानों को जिलावार मशरूम प्रोडक्शन और कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40% सब्सिडी दी जा रही है. सरकार का कहना है कि इस प्रयास से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

mashroom Farming

इच्छुक किसान करें आवेदन

जिला बागवानी अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि जिला में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा विभागीय स्कीम के तहत गुरुग्राम जिला में एक मशरूम कंपोस्ट व एक मशरूम प्रोडक्शन यूनिट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है. जिसमें 40% सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इसके साथ- साथ जिला में नेट हाउस व पोली हाउस के लिए 4000 स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए लिए 50% राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी.

नेहा यादव ने बताया कि राइपिंग चाम्बर के लिए 300 एमटी का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 35% राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी. उन्होंने बताया कि 20 HP तक की क्षमता के एक ट्रैक्टर पर करीब 50% सब्सिडी का लाभ मिलेगा. जिले में एक पैक हाउस व प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50% तक और पावर टिलर एवं बिडर पर 40- 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

विस्तृत जानकारी करें हासिल

उन्होंने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान hortnet.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कि अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइंस अनुसार ही दी जाएगी. अनुदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी गुरुग्राम के दूरभाष नंबर 0124- 2324067 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.