ग्लोबल सिटी को दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, यहां से बनेगी नई सड़क

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 36 में पटौदी रोड पर 1 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि पर विकसित हो रही ग्लोबल सिटी को दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi Gurugram Expressway) से कनेक्ट करने की योजना बनाई गई है.

Dwarka

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे को ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए नरसिंहपुर में बने हुए नए नाले के साथ- साथ 60 मीटर चौड़ी सड़क प्रस्तावित की गई है, जिसकी पटौदी रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे तक पहुंच हैं.

ग्लोबल सिटी में होंगी आधुनिक सुविधाएं

GMDA के अधिकारी ने बताया कि ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार की एक उच्च प्राथमिकता वाली परियोजना हैं. इसे दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के माध्यम से पहुंच प्रदान करने पर आवासीय और वाणिज्यिक परियोजना तक पहुंच में सुधार देखने को मिलेगा.

उन्होंने बताया कि यह एक मिश्रित भूमि उपयोग परियोजना हैं, जिसमें लगभग 12 मिलियन वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र है. इसमें वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, खुदरा स्थान, अस्पताल, स्कूल, नवाचार केंद्र, स्टार्ट- अप, इनक्यूबेशन जोन, आतिथ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र, प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र (ईसीसी) हरे और खुले स्थान और जल निकाय होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

विस्तार से चर्चा

इस योजना के लिए प्रस्तावित सड़क परियोजना पर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक के तहत विस्तार से चर्चा की जाएगी. 17 जून को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी करेंगे. इस प्रोजेक्ट के अलावा, कई अन्य लोकल प्रोजेक्ट्स पर भी बैठक में चर्चा की जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.