हरियाणा रोडवेज की श्रद्धालुओं को सौगात, गुरुग्राम से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू

गुरुग्राम | प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष बस सेवा शुरू की है. अब गुरुग्राम के श्रद्धालुओं को निजी टूर एंड ट्रैवल कंपनियों को भारी- भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा. 1 फरवरी से गुरुग्राम बस अड्डे से महाकुंभ के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रा आसान और किफायती होगी.

Haryana Roadways Bus

रोज शाम 6 बजे रवाना होगी बस

इस बस सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम रोडवेज ने इसे शुरू किया है. इस विषय में जानकारी देते हुए रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि यह बस हर रोज शाम 6:00 बजे गुरुग्राम बस अड्डे से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह वहां पहुंचेगी. वापसी में यही बस शाम को प्रयागराज से चलेगी और अगले दिन सुबह गुरुग्राम पहुंचेगी. इस सेवा का एक तरफ का किराया ₹980 प्रति यात्री तय किया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

डिपो से ही मिलेगा टिकट

टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को बस डिपो के अंदर बने काउंटर से टिकट लेना होगा. फिलहाल, इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस में पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रा और अधिक आरामदायक हो सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts