गुरुग्राम में सिंगापुर- दुबई की तर्ज पर बनेगा हैलीपेड, इन इलाकों को मिलेगा फायदा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटी साईबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 102 में निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज के समीप सेक्टर- 103 में प्रस्तावित सिटी बस टर्मिनल पर हैलीपेड बनाया जाएगा, जो दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस हेलिपैड पर एयरलिफ्ट किए गए मरीजों को तुंरत मेडिकल कालेज एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा सकेगा.

Heli Hub Gurugram

खास तरह का बनेगा स्काईवॉक

अच्छी बात यह है कि सिटी बस टर्मिनल से एक स्काईवॉक का भी निर्माण किया जाएगा, जो सीधे मेडिकल कॉलेज से जुड़ा होगा. सिटी बस से आने वाले मरीज भी स्काईवाक से सीधे मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच सकेंगे. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है. पहले चरण में सिटी बस टर्मिनल और दूसरे चरण में हैलिपैड व स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा.

मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. सिटी बस टर्मिनल बनाने के लिए GMDA द्वारा नगर निगम से 7.2 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी. GMDA को जमीन अभी निगम से ट्रांसफर होनी है. इसके साथ ही, GMDA डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

द्वारका एक्सप्रेसवे किनारे बसे शहर को मिलेगा फायदा

पिछले डेढ़ दशक में गुरुग्राम शहर का दायरा तेजी से बढ़ा है. द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर- 102, 103, 104, 106, 108 और सेक्टर- 109 सहित आसपास कई सेक्टरों का तेजी से विकास हुआ है. इन सेक्टरों में रहने वाली आबादी को यहां पर मेडिकल कॉलेज और बस टर्मिनल की सुविधा मिलने का बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.