गुरुग्राम में औद्योगिक क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर, इस सेक्टर में बनेगा नया बिजली घर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर- 37 में बिजली की डिमांड को देखते हुए 66 kVA क्षमता का नया बिजली घर बनाया जाएगा. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) ने संयुक्त रूप से इस परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है.

Bijli Electricity Bulb

HSVP के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही, बिजली घर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

GIS तकनीक पर आधारित

HSVP के संपदा अधिकारी- 1 कार्यालय द्वारा इस क्षेत्र में स्थित CNG स्टेशन के पीछे की 2.38 एकड़ भूमि पर HSVP बाजार विकसित करने की योजना बनाई गई थी. इसी दौरान HVPN ने सेक्टर- 37 में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए इसी क्षेत्र में एक नया 66 kVA सब- स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि की मांग की. तकनीकी निरीक्षण के बाद सीएनजी स्टेशन से पीछे की ओर स्थित भूमि को बिजली घर निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया.

दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण के बाद सहमति जताई कि इस 2.38 एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि बिजली घर के लिए HVPN को सौंपी जाएगी, जबकि शेष 1.38 एकड़ भूमि पर HSVP बाजार विकसित किया जाएगा. प्रस्ताव के तहत, बिजली घर जीआईएस तकनीक पर आधारित आधुनिक प्रणाली के अनुसार तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

बड़े स्तर पर औद्योगिक इकाइयां

मुख्य प्रशासक की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी हैं और आगामी एक माह के भीतर HVPN को जमीन का कब्जा सौंपा जाना तय है. इसके पश्चात बिजली घर निर्माण के लिए अनुमानित लागत और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है. वर्ष 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

सेक्टर- 37 और आसपास के इंडस्ट्रियल एरिया में 1 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं. इनमें कई बड़े उद्योग हैं. ऐसे में बिजली की लगातार और स्थिर आपूर्ति यहां की प्रमुख आवश्यकता है. इसके अलावा, इस इंडस्ट्रियल एरिया से सटी कालोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई अनधिकृत औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं. ऐसे में यह नया बिजली घर न केवल औद्योगिक इकाइयों को राहत देगा, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.