गुरुग्राम में कल लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियां होंगी शामिल; नौकरी पाने का सुनहरा मौका

गुरुग्राम | अगर आप ITI धारक हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार खबर लाए हैं. आपको बता दें कि गुरुग्राम में जब अफेयर आज हो रहा है. इस रोजगार मेले का आयोजन कल यानी 25 जून को किया जाएगा. इस रोजगार मेले में देश- प्रदेश की कई कंपनियां शामिल होंगी जो अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी.

Job Student School College

लगभग 200 पदों पर होगी नियुक्ति

ऐसे में ITI पास युवा जो नौकरी की तलाश कर रहें है, वो इस रोजगार मेले में शामिल होकर बिना सिफारिश के अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. इस फेयर में औद्योगिक क्षेत्रों की कई कंपनियों की तरफ से ट्रेन्ड युवाओं को नौकरी दी जाएगी. जॉब फेयर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड से जुड़ी कंपनियां हिस्सा लेने वाली है. इन कंपनियों द्वारा लगभग 200 पदों पर भर्ती की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

चयनित युवाओं को मिलेगा इतना वेतन

कम्पनियां युवाओं की अप्रेंटिसशिप और परमानेंट प्लेसमेंट के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति करेगी. रोजगार मेले का लक्ष्य ट्रेन्ड युवाओं रोजगार देने के साथ- साथ उन्हें आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं में व्यावहारिक एक्सपीरियंस प्रदान करना है. मेले में अगर उम्मीदवार का चयन हो जाता है तो उसे मिलने वाले वेतन की बात करें तो चयनित युवाओं को हर माह 12500 रुपये दिए जाएंगे. इसमें 750 रुपये की उपस्थिति आधारित प्रोत्साहन राशि शामिल है. कंपनियां चयनित युवाओं को हर महीने 312 रुपये कैंटीन की सुविधा और हर महीने 400 रुपये परिवहन भत्ता भी देंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.