ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी ताजा अपडेट आई सामने, यहां पर बनेगा स्टेशन

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. इस मेट्रो रूट पर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास गुरुग्राम के सेक्टर- 101 में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने इसके नक्शे को अंतिम रूप दे दिया है. यह मेट्रो स्टेशन करीब 3200 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाएगा.

Metro

Entry- Exit के लिए अलग- अलग गेट

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भी एक स्टेशन बनाया जाएगा. सेक्टर 9, 9A से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा रही मुख्य सड़क पर बाई तरफ इस मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग बनाई जाएगी. इस स्टेशन पर Entry- Exit के लिए अलग- अलग गेट होंगे. मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 2 की तरफ कार, आटो व ई- रिक्शा की जगह होगी, जहां से यात्रियों के लिए उतरने व चढ़ने की सुविधा रहेगी.

गेट नंबर 1 के पास 370 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है. इसके लिए GMRL ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से इस जमीन को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

फुटओवर ब्रिज से जुडेगा गेट नंबर 2

सेक्टर 101- 101 A अंडरपास के दूसरी तरफ गेट नंबर 2 का निर्माण किया जाएगा. ऐसे में GMRL की योजना इसे फुटओवर ब्रिज के माध्यम से मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की है. इस मेट्रो प्रोजेक्ट से द्वारका एक्सप्रेसवे को कनेक्टिविटी मिलने से एक्सप्रेसवे के आसपास की कालोनियों, सोसायटी और गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों को फायदा पहुंचेगा. इन लोगों की मेट्रो स्टेशन तक सीधी पहुंच हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.