ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के लिए HSVP से मांगी गई जमीन, इन 14 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने नए मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) को जमीन देने का आग्रह किया है. इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 14 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.

Gurugram

पहले चरण में बनेंगे 14 स्टेशन

GMRL द्वारा पहले चरण में 14 मेट्रो स्टेशन निर्माण की योजना के तहत 1286 करोड़ रुपए का टेंडर आमंत्रित किया जा चुका है और इसे 15 मई को खोला जाएगा. GMRL ने सभी मेट्रो स्टेशन ग्रीन एरिया या डिवाइडर में तैयार करने की योजना बनाई है. 10 मेट्रो स्टेशन के निर्माण के एंट्री और एग्जिट गेट के लिए करीब 5805 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी. इन मेट्रो स्टेशनों का निर्माण आधे से 1 एकड़ जमीन पर किया जाएगा.

GMRL के पास साइबर पार्क, सेक्टर- 47, सेक्टर- 48, सेक्टर- 72A मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध है. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत कास्टिंग यार्ड सेक्टर-34 में तैयार किया जाएगा. इसको लेकर GMRL ने HSVP से करीब 10 हेक्टेयर जमीन मांगी थी. इसमें 5 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी गई है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

इन जगहों पर जमीन की जरूरत

मिलेनियम सिटी सेंटर पर नए मेट्रो स्टेशन के लिए 574 वर्ग मीटर, सेक्टर- 45 के लिए 889 वर्ग मीटर, सुभाष चौक स्टेशन के लिए 518, सेक्टर- 33 स्टेशन के लिए 370, उद्योग विहार Phase- 6 स्टेशन के लिए 628, सेक्टर- 10 स्टेशन के लिए 720, सेक्टर- 37 स्टेशन के लिए 323, गांव बसई स्टेशन के लिए 1133, सेक्टर- 9 स्टेशन के लिए 279 और सेक्टर- 101 मेट्रो स्टेशन के लिए 371 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी. इसके अलावा, सेक्टर- 37 और बसई में पिलर और कॉलम के लिए जमीन की आवश्यकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.