मोबाइल छोड़ चुनी मेहनत, पढ़ें JEE Mains में हरियाणा के टॉपर करने वाले स्टूडेंट अमोघ बंसल की प्रेरणादायक कहानी

गुरुग्राम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा JEE Mains सेशन 2 का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम निवासी अमोघ बंसल ने ऑल इंडिया 29 रैंक हासिल की है. अमोघ की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है. वहीं, परिवार और स्कूल स्टाफ भी अमोघ पर गर्व महसूस कर रहा है. खुद अमोघ भी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं. वह अब आने अगले टारगेट सॉफ्टवेयर इंजिनीरिंग पर फोकस कर रहे हैं.

Amogha Bansal Gurugram

सोशल मीडिया से की दूरी

बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे अमोघ ने कभी सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं किया. ना ही उनकी आज तक इंस्टाग्राम पर कोई आईडी है और ना ही उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान मोबाइल फोन पर समय बिताया. हर रोज उन्होंने 12 से 14 घंटे की पढ़ाई की. आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई और उन्होंने जेईई मेंस परीक्षा में ऑल हरियाणा टॉप किया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बेटे के लिए मां ने छोड़ी नौकरी

अमोघ की मां चांदनी बंसल ने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए बिजनेस स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी तक छोड़ दी. वह कहती है कि उनके लिए गर्व की बात है कि लोग उन्हें अब अमोघ की मम्मी कहकर जानते हैं. डीपीएस गुरुग्राम सेक्टर 45 स्थित स्कूल से अमोघ ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है. वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं, ताकि कंप्यूटर के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सके. अमोघ की उपलब्धि पर डीपीएस स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाले उनके छोटे भाई अमय बंसल ने भी खुशी जाहिर की है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts