गुरुग्राम के राजीव चौक से पंचगांव तक मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, फरीदाबाद तक विस्तार पर हुई चर्चा

गुरूग्राम | हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के राजीव चौक से पंचगांव तक मेट्रो कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी है. एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की कुल लंबाई 20 स्टेशनों के साथ लगभग 35 किलोमीटर होगी. इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ डबल डेकर वाया- डक्ट के लिए फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी विचार किया जा रहा है. इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अध्यक्ष के रूप में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक ली.

Delhi Metro

बैठक में बताया गया कि हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम तक 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को भी पीएम गति शक्ति परियोजनाओं में शामिल किया गया है. परियोजना पहले से ही पीआईबी द्वारा अनुमोदित है और अब अंतिम अनुमोदन के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) के पास है.

डीपीआर के लिए मांगी जाएगी मंजूरी

मुख्य सचिव ने कहा कि सराय काले खां (एसकेके)-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोर (एसएनबी) और सराय काले खां (एसकेके)-पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर स्वीकृत करने के लिए दिल्ली सरकार से अपील की जाएगी. इसके अलावा, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को पुराने डोमेस्टिक टर्मिनल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट को नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए पैसेंजर रैपिड ट्रांसपोर्ट (PRT) पॉड कारों के प्रस्ताव से अवगत कराया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम मेट्रो ने 34.24 करोड़ की कमाई की

गुरुग्राम मेट्रो ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष के 10 महीनों में काफी प्रगति की है. वर्ष 2022- 23 में जनवरी माह तक कुल 34.24 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है जबकि वर्ष 2021- 22 की इसी अवधि में 6.78 करोड़ का लाभ हुआ जो कि 405 प्रतिशत का सुधार है. इसके अलावा, यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. पिछले वर्ष 8500 यात्री प्रतिदिन की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में दैनिक यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 42,000 प्रतिदिन हो गई है. मुख्य सचिव ने यात्रियों की संख्या और राजस्व बढ़ाने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं.

ये अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग, अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और अजीत बालाजी जोशी, प्रबंध निदेशक समेत एचएमआरटीसी बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.