गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने दावा करते हुए कहा है कि मानसून से पहले करीब 96 किलोमीटर लंबी 30 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है. इन सड़कों के निर्माण से मानसूनी सीजन में लोगों को सफर के दौरान आसानी होगी.
इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा
- सेक्टर- 106- 109 की करीब 3.72 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क.
- सेक्टर- 102- 102A की 2.70 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क.
- सेक्टर- 102A- 103 की 3.40 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क.
- सेक्टर- 103- 106 की करीब 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क.
- सेक्टर- 81- 81A से 86- 87, 90- 91, 82- 85 से 83- 84, 87 ओपन स्पेस से सेक्टर- 81- 86 की मुख्य सड़क को दुरुस्त किया जा चुका है.
- करीब 18 किलोमीटर लंबी सेक्टर- 90- 93, 92- 95, 91- 92, सेक्टर- 91 की बाहरी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है.
- सेक्टर-18- 19, 9- 9A, 22- 23, 21- 22 की मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.
IMT मानेसर का सफर होगा आसान
- सेक्टर- 69- 70, 70- 75, 70- 70A, सेक्टर- 57 के पार्ट एक और दो को विभाजित कर रही मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.
- दादी सती चौक से लेकर IMT मानेसर तक 11 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बनकर तैयार हो चुकी है.
- सेक्टर- 58 से लेकर 67 तक सर्विस रोड तक सर्विस रोड में करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.
- द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ 11 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनकर तैयार है.
- करीब 7.80 किलोमीटर लंबे एसपीआर को गढ्ढों से मुक्त कर दिया गया है.
जल्द ठीक होंगी यह सड़कें
स्थानीय लोगों ने GMDA पर बसई रोड पर ध्यान नहीं देने के आरोप लगाएं है. जेल लैंड से लेकर द्वारका एक्सप्रेस-वे तक यह सड़क बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुकी है. पटौदी चौक से लेकर बसई चौक तक करीब 5 किलोमीटर हिस्सा बिल्कुल खस्ताहाल हो चुका है. खास बात यह है कि शहर का एकमात्र सरकारी अस्पताल इसी सड़क मार्ग पर है. गुरुग्राम बस स्टैंड आवागमन करने के एकमात्र रास्ते की हालत भी खराब है.
GMDA के मुख्य अभियंता अरूण धनखड़ ने कहा कि सेक्टर- 102- 102A की मुख्य सड़क के निर्माण में कोई दिक्कत हैं, तो उसे ठीक किया जायेगा. बसई रोड को भी गढ्ढा मुक्त किया जाएगा.
